बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की स्याना तहसील कार्यालय परिसर में लंबे समय से बंदरों के आतंक से परेशान लोगों को अब बड़ी राहत मिल गई है। तहसील प्रशासन द्वारा परिसर में लोहे की जाली लगवाने का कार्य कराया गया है जिससे तहसील में आने वाले फरियादियों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों को बंदरों से काफी हद तक राहत मिलेगी।
आपको बता दें कि गुरुवार को तहसील परिसर में लोहे की जाली लगाने का कार्य पूरा किया गया। पिछले काफी समय से तहसील परिसर में बंदरों का आतंक बना हुआ था। बंदर अक्सर तहसील में आने वाले लोगों के हाथ से कागजात और सामान छीन लेते थे जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। लोहे की जाली लगने के बाद तहसील में आने वाले फरियादियों ने राहत की सांस ली और प्रशासन के इस कदम की सराहना की। लोगों का कहना है कि अब तहसील परिसर में बिना डर के अपने काम से आ-जा सकेंगे।
तहसीलदार ने जानकारी देते हुए बताया कि तहसील परिसर में बंदरों की समस्या लगातार बढ़ रही थी, जिसे देखते हुए लोगों की सुरक्षा के लिए लोहे की जाली लगवाई गई है।
स्याना तहसील में बंदरों के आतंक से राहत, परिसर में लगाई गई लोहे की जाली
RELATED ARTICLES



