बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी निवासी रिटायर्ड अफसर प्रह्लाद सिंह मॉर्निंग वॉक के दौरान कहीं लापता हो गए। परिजनों ने उन्हें काफी ढूँढा, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजनों की बेचैनी बढ़ने पर पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद तलाश शुरू की गई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका।
जानकारी के अनुसार, प्रह्लाद सिंह रोज़ की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए जाते थे। जब कई घंटों बाद भी वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने आसपास खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद बुलंदशहर कोतवाली में गुमशुदगी की सूचना दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रिटायर्ड प्रशासनिक अफसर संदिग्ध परिस्थितियों में हुए लापता
RELATED ARTICLES



