बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के ऊंचागांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने लगा आरओ छह माह से अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा हैं। आरओ के खराब होने से राहगीर पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। लोगों ने आरओ को जल्द से जल्द ठीक करने की मांग की हैं। ताकि लोग साफ और ठंडा पानी पीकर अपनी प्यास बुझा सके।
आपको बता दें कि गर्मी का मौसम शुरु हो रहा हैं और ऊंचागांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने लाखों रुपए की लागत से बना आरओ छह माह से बंद पड़ा हैं। आरओ के छह माह से खराब होने के चलते इसके आसपास गंदगी भी जमा हो गई हैं। शुरुआत में लोग साफ और ठंडा पानी पीकर अपनी प्यास बुझाते थे, लेकिन अब देखरेख के अभाव में मशीनरी खराब होने लगी हैं। लोगों ने प्रशासन से आरओ को जल्द से जल्द ठीक करने की मांग की हैं।
बदहाली पर आंसू बहा रहा छह माह से बंद पड़ा आरओ
RELATED ARTICLES



