Tuesday, March 31, 2026
HomeFeaturedSHIKARPUR NEWS || शिकारपुर खबरबाइक सवार को बचाने के प्रयास में खाई में पलटी रोडवेज बस,...

बाइक सवार को बचाने के प्रयास में खाई में पलटी रोडवेज बस, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां यात्रियों से भरी रोडवेज बस बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर डिपो की रोडवेज बस बदायूं स्टेट हाईवे पर शिकारपुर थाना क्षेत्र के गांव कैलावन के पास जा रही थी। तभी अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में बस चालक ने बस को मोड़ दिया, जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई।
हादसे के समय बस में करीब 50–60 यात्री सवार थे। बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे और बस के अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही शिकारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, बस को खाई से निकालने की कार्रवाई की गई और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments