Monday, January 19, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरखुर्जा से नोएडा के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू, यात्रियों को बड़ी...

खुर्जा से नोएडा के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू, यात्रियों को बड़ी राहत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा नगर से नोएडा सेक्टर-37 के लिए रोडवेज बस सेवा का संचालन बुधवार से शुरू हो गया है। नई बस सेवा का शुभारंभ खुर्जा की विधायक मीनाक्षी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। खुर्जा रोडवेज बस डिपो के आरएम राजेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बस सुबह 7:30 बजे खुर्जा से चलेगी और आठ बजे बुलंदशहर पहुंचने के बाद सुबह 10 बजे नोएडा पहुंचेगी। इस नई सुविधा से रोजाना नोएडा आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों ने कहा कि बस सेवा शुरू होने से आसानी से नोएडा पहुंचने में सुविधा मिलेगी।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments