बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर में शुक्रवार की शाम ‘लव जिहाद’ मामले की इलाके में अफवाह फैल गई अफवाह फैलने के बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस ने मामले की जांच की तो जांच में मामला पूरी तरह गलत साबित हुआ।
आपको बता दें कि एक बालिग युवती रेस्टोरेंट में बैठकर स्नैक्स खा रही थी। उसी दौरान पास की दूसरी टेबल पर एक युवक भी स्नैक्स खा रहा था। इसी बीच कुछ लोगों को गलतफहमी हुई और उन्होंने इसे ‘लव जिहाद’ का नाम दिया और क्षेत्र में अफवाह फैला दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की। पुलिस ने युवती से बातचीत की, उसके परिजनों को बुलाया और सभी तथ्यों की पुष्टि की। जांच में साफ हो गया कि युवती और युवक के बीच किसी तरह का कोई संबंध या आपत्तिजनक मामला नहीं था। पुलिस ने युवती को पूरी सुरक्षा के साथ उसके परिजनों को सौंप दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ‘लव जिहाद’ के लगाए गए आरोप पूरी तरह गलत और निराधार हैं।
रेस्टोरेंट में ‘लव जिहाद’ की अफवाह निकली बेबुनियाद, पुलिस जांच में सच आया सामने
RELATED ARTICLES



