बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर की पुलिस ने गुरुवार को साक्षर कौशिक की हत्या में संलिप्त मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस को घटना में प्रयुक्त तीन फावड़े व मृतक की बाइक बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपी की पहचान दीपक पुत्र चन्द्रवीर उर्फ गुड्डू निवासी ग्राम बिलसूरी थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि 31 मार्च 2026 को संजीव कौशिक निवासी गली नम्बर-02 शिवा विद्या मंदिर वाली गली देवीपुरा थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर ने थाना कोतवाली नगर पर तहरीर दी कि देवेश पुत्र रमेश निवासी देवीपुरा भवन मंदिर के पास थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर, उसके पुत्र साक्षर कोशिक को 30 मार्च 2026 की शाम के समय आठ बजे अपने साथ ले गया था लेकिन उसका पुत्र वापस नही आया है। इस सम्बन्ध मे प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मुअसं- 263/26 धारा 140(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया है। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा गुरुवार को घटना में संलिप्त मुख्य आरोपी दीपक को बदनौरा पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की निशांदेही से मृतक की बाइक व शव को दफनाने में प्रयुक्त 03 फावड़े बरामद किए गये। उल्लेखनीय है कि बुधवार को घटना संलिप्त 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को भी जेल भेज दिया है।
साक्षर कौशिक हत्याकांड: मृतक की बाइक के साथ मुख्य आरोपी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES



