Thursday, March 5, 2026
HomeFeaturedGULAWATHI NEWS || गुलावठी खबरगुलावठी स्टेशन पर होगा संगम एक्सप्रेस का ठहराव

गुलावठी स्टेशन पर होगा संगम एक्सप्रेस का ठहराव


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): प्रयागराज जाने वाली संगम एक्सप्रेस का बुलंदशहर जिले के गुलावठी स्टेशन पर ठहराव होगा। इसे अब यात्रियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। राज्य सभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र सिंह नागर ने बताया कि क्षेत्र के लोगों की मांग पर रेल मंत्रालय को पत्र भेजा गया था। रेल मंत्रालय ने स्वीकृति दे दी है।
आपको बता दें कि क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में न्यायिक व अन्य कार्यों के लिए प्रयागराज आते-जाते रहते हैं। ऐसे में उन्हें ट्रेन पकड़ने के लिए हापुड़ या बुलंदशहर जाना पड़ता है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता था। क्षेत्र के लोगों ने जनप्रतिनिधि और रेलवे अफसरों से स्टेशन से होकर गुजरने वाली संगम एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की। लोगों की मांग पर राज्य सभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र सिंह नागर ने रेल मंत्रालय को पत्र भेजकर संगम एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की। सोमवार को रेलवे बोर्ड के संयुक्त निदेशक विवेक कुमार सिन्हा ने इस संबंध में पत्र जारी किया है। मार्च माह में ही ट्रेन के ठहराव को लेकर तिथि जारी होगी। राज्य सभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र सिंह नागर ने बताया कि क्षेत्र के लोगों की मांग पर रेल मंत्रालय को पत्र भेजा गया था। रेल मंत्रालय ने स्वीकृति दे दी है। गुलावठी स्टेशन पर जल्द ही मेरठ से प्रयागराज अप-डाउन संचालित होने वाली संगम एक्सप्रेस का ठहराव होने लगेगा।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments