बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे स्कूल चलो अभियान की विधिवत शुरुआत शनिवार को वाराणसी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की। हालांकि यह अभियान 1 अप्रैल से ही शुरू हो गया था, लेकिन 5 अप्रैल को इसका औपचारिक शुभारंभ किया गया।
इसी क्रम में बुलंदशहर के जिला पंचायत हॉल में भी स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए लगाए गए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीकांत वाजपेई ने बताया कि अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों का स्कूलों में नामांकन कराना है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का पंजीकरण नजदीकी परिषदीय स्कूलों में अवश्य कराएं ताकि बच्चों को अच्छी और निःशुल्क शिक्षा मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बच्चों को निःशुल्क किताबें, यूनिफॉर्म, मिड डे मील सहित कई सुविधाएं दी जा रही हैं, इसलिए कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। स्कूल चलो अभियान के तहत शिक्षा विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेंगी और स्कूल से बाहर बच्चों का नामांकन कराया जाएगा।
बुलंदशहर में ‘स्कूल चलो अभियान’ की शुरुआत, विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने दिखाई हरी झंडी
RELATED ARTICLES



