Saturday, February 7, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरस्कूटी व डंपर की हुई भिड़ंत, युवक-युवती की मौत

स्कूटी व डंपर की हुई भिड़ंत, युवक-युवती की मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की रात स्कूटी व डंपर की भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद स्कूटी सवार युवक-युवती की मौके पर ही मौत हो गई तथा डंपर चालक मौके से डंपर लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इसके साथ ही डंपर चालक की तलाश करने में पुलिस जुट गई।
आपको बता दें कि मामला बुधवार की रात का है जब स्कूटी सवार युवक-युवती डीएवी तिराहे के पास से गुजर रहे थे तभी उनकी डंपर से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद युवक-युवती डंपर के पिछले पहिए के नीचे आ गए जिनसे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर भगदड़ मच गई। इस दौरान डंपर चालक मौके से डंपर लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक-युवती केशवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुलंदशहर नगर कोतवाली ने बताया कि मृतक युवक की पहचान विकास निवासी हरिपुरा बड़ा मोहल्ला नगर कोतवाली और युवती की पहचान कुमकुम निवासी राधा नगर बुलंदशहर के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments