Saturday, April 4, 2026
HomeFeaturedNARSENA NEWS || नरसेना खबरमानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति की तलाश कर परिजनों को सौंपा

मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति की तलाश कर परिजनों को सौंपा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): “ऑपरेशन मुस्कान” के अन्तर्गत थाना नरसेना पुलिस द्वारा 26 वर्षीय मानसिक रुप से कमजोर व्यक्ति को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया जिसके बाद परिजनों ने पुलिस की प्रशंसा की।
आपको बता दें कि गुरुवार को थाना नरसेना क्षेत्रान्तर्गत मौ० मंगलवाला कस्बा बुगरासी निवासी एक महिला ने थाना नरसेना पर तहरीर दी कि उसका 26 वर्षीय मानसिक रुप से कमजोर पुत्र मौ० जावेद बिना बताये घर से कहीं चला गया है। काफी तलाश करने पर भी उसकी जानकारी नही हो पायी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नरसेना पर गुमशुदगी दर्ज की गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर दिनेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व मे थाना नरसेना पुलिस द्वारा अथक परिश्रम करते हुए शुक्रवार को गुमशुदा 26 वर्षीय मानसिक रुप से कमजोर मौ० जावेद की तलाश कर उसके परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया। गुमशुदा व्यक्ति को उनके परिजनों को सुपुर्द करने पर परिजनों व जनता के लोगो द्वारा थाना नरसेना पुलिस को धन्यवाद देते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा गयी है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments