Saturday, February 7, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरयूपी बोर्ड प्रैक्टिकल आज से सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात

यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल आज से सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात


बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के 209 केंद्रों पर सोमवार से यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू होंगी। निगरानी के लिए 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसमें जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी शामिल हैं। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को सीसीटीवी कैमरे संचालित करने व अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि इस बार बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होगी। इससे पहले जिले में दो फरवरी से नौ फरवरी तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं होंगी। विज्ञान वर्ग की मान्यता लेने वाले सभी स्कूलों को परिषद ने केंद्र बनाया है। आठ दिनों तक चलने वाली प्रयोगात्मक परीक्षा कॉलेज प्रबंधन अलग-अलग तिथियों पर कराएगा।
इसमें इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान, भूगोल की प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए नामित ऑबजर्वर सीधे केंद्रों पर जाएंगे। एक-एक मजिस्ट्रेट पर छह से सात परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जिम्मेदारी रहेगी। केंद्र बनाए गए सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को सीसीटीवी संचालित करने के निर्देश दिए हैं। डीआईओएस ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं का पूरा रिकार्ड कंट्रोल रूम से ही एकत्रित किया जाएगा। इसके लिए कंट्रोल रूम के प्रभारी समेत अन्य कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments