बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): रक्षाबंधन पर बहनों को परेशानी ना हो ऐसे में रोडवेज बसों के फेरों को बढ़ाया जाएगा। परिवहन विभाग ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। त्यौहार को देखते हुए लंबी दूरी के मार्ग के साथ ही लोकल रुटों पर भी बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
एआरएम दिनेश सिंह ने बताया कि बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद डिपो से 25 अतिरिक्त बसें चलाए जाएंगे। यात्री भार बढ़ने की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त बसों को भी तैयार रखा जा रहा है। वहीं प्रमुख मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
सिकंदराबाद: रक्षाबंधन पर्व पर बहनों की सुविधाओं के लिए चलेंगी 25 अतिरिक्त बसें
RELATED ARTICLES