Saturday, February 7, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरसिकंदराबाद: बिजलीघर के बाहर से 5 MVA का 50 क्विंटल ट्रांसफार्मर व...

सिकंदराबाद: बिजलीघर के बाहर से 5 MVA का 50 क्विंटल ट्रांसफार्मर व 2200 लीटर तेल चोरी


बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र स्थित चंदेरू बिजलीघर के बाहर से चोरों ने 50 क्विंटल वजनी 5 MVA ट्रांसफार्मर को निशाना बना लिया। चोरों ने ट्रांसफार्मर को खोलकर उसमें भरा करीब 2200 लीटर ट्रांसफार्मर ऑयल और भारी मात्रा में कीमती कॉपर निकाल लिया। चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, क्षमतावृद्धि के बाद यह ट्रांसफार्मर पिछले आठ महीनों से बिजलीघर के बाहर खुले में पड़ा हुआ था। न तो इसकी सुरक्षा के लिए कोई गार्ड तैनात किया गया और न ही सीसीटीवी जैसी कोई व्यवस्था की गई। इसी लापरवाही का फायदा उठाकर चोरों ने ट्रांसफार्मर को खोल डाला और ट्रांसफार्मर से तेल निकाला। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments