बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद तहसील परिसर में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब एसडीएम कोर्ट के पास खड़ी एक स्कूटी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि स्कूटी के साथ पास में रखी एक बेंच भी जलने लगी। मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। आसपास के लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। घटना के दौरान तहसील परिसर में मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि, गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
सिकंदराबाद: एसडीएम कोर्ट के पास स्कूटी में लगी भीषण आग, जलकर हुई राख
RELATED ARTICLES



