Sunday, July 6, 2025
HomeFeaturedKAKOD NEWS || ककोड़ खबरसिकंदराबाद: रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला एक अज्ञात युवक का शव, मची...

सिकंदराबाद: रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला एक अज्ञात युवक का शव, मची सनसनी


बुलंदशहर डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र के थाना ककोड़ के गांव रोनी सलोनी रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। शव को देख क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भरकर मोर्चरी भिजवा दिया हैं। ट्रैक पर मिले शव की पहचान के लिए पुलिस आसपास के इलाके में छानबीन कर रही हैं। थाना प्रभारी कविश मलिक ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष लग रही हैं। गुरुवार को भी इसी रेलवे ट्रैक पर 45 वर्षीय एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस दोनों के शवों की गहनता से जांच कर रही हैं।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments