बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव सनौटा में नहर में मोदीनगर के कारोबारी का शव पड़ा मिला। शव देख लोगों के होश उड़ गए। जिन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आपको बता दें कि गाजियाबाद जिले के मोदीनगर के मौहल्ला भूपेंद्रपुरी निवासी 32 वर्षीय कारोबारी लव गोयल गत 12 मार्च को मुरादनगर स्थित गंगनहर किनारे गए थे। वहां सेल्फी लेते समय पैर फिसलने के दौरान नहर में गिर गए थे जिसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चला। घटना के बाद से परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। सिकंदराबाद के गांव सनौटा में नहर से बुधवार को उनका शव बरामद हुआ। सीओ भास्कर कुमार मिश्रा का कहना है कि शव की पहचान होने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
सिकंदराबाद: मोदीनगर निवासी कारोबारी का सनौटा नहर से हुआ बरामद
RELATED ARTICLES



