Sunday, March 15, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरसिकंदराबाद: शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

सिकंदराबाद: शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद पुलिस की रविवार की तड़के एक शातिर बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में बदमाश घायलवस्था में गिरफ्तार हुआ है जिसके कभी से पुलिस को एक तमंचा, खोखा, कारतूस व चोरी की बाइक बरामद हुई हैं।
आपको बता दें कि थाना सिकंदराबाद पुलिस टीम ककोड रोड पर जौली गेट के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग कर रही थी तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार 01 संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया जिसको रूकने का इशारा किया गया, नही रुका तथा बदमाश द्वारा पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल को तेजी से लेकर जेवर अड्डे की तरफ भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा बदमाश का पीछा किया तो कुछ दूरी पर बदमाश की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। अपने आपको पुलिस से घिरता देख बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी, पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसको घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान मंगल पुत्र नरेंद्र उर्फ लाला निवासी ग्राम जौली थाना सिकंदराबाद जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायलय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments