बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद शहर के लोगों के लिए जरूरी खबर है। बुधवार को सिकंदराबाद तहसील उपकेंद्र पर होने वाले जरूरी कार्य के चलते करीब तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
ऊर्जा निगम के एसडीओ रवि कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि देवी मंदिर फीडर पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा जिसके कारण सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। बिजली पुरानी तहसील, बड़ा बाजार, वैधवाड़ा, चौधरीवाड़ा बाजार, ज्ञान लोक कॉलोनी, जेवर बस स्टैंड, टीचर्स कॉलोनी, जीटी रोड, पक्का बाग, छासियावाड़ा, भटियावाड़ा, देवी मंदिर गेट, खत्रीवाड़ा, खुर्जा रोड, हनुमान चौक, रिसालदारान और जमाईपुरा में गुल रहेगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस दौरान आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें।
सिकंदराबाद में आज बिजली कटौती: 3 घंटे बंद रहेगी सप्लाई
RELATED ARTICLES



