Saturday, February 7, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरसिकंदराबाद: गुलावठी रोड पर फल विक्रेता से दस हजार लूट कर स्कूटी...

सिकंदराबाद: गुलावठी रोड पर फल विक्रेता से दस हजार लूट कर स्कूटी सवार फरार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र में शनिवार को दिनदहाड़े एक फल विक्रेता से दस हजार रूपए की लूट का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी। अंसारियान निवासी जाकिर ने बताया कि वह गुलावठी रोड पर ठेला लगाकर फल बेच रहा था। इसी दौरान स्कूटी पर सवार एक युवक वहां पहुंचा और फल खरीदने लगा। फल खरीदने के बाद आरोपी ने जाकिर को 500 रुपये का नोट दिया। जाकिर जैसे ही जेब से पैसे निकालकर वापस करने लगा, तभी स्कूटी सवार युवक ने अचानक उसके हाथों से रुपये छीन लिए और मौके से फरार हो गया।
पीड़ित के अनुसार, उसकी जेब में करीब 10 हजार रुपये थे, जो आरोपी लेकर भाग निकला।
घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर मामले की जानकारी ली। सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments