बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद में ईदगाह के पास स्थित नवीन अस्पताल की पार्किंग से दिनदहाड़े एक स्कूटी चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि कोतवाली क्षेत्र के गांव मेहताब नगर निवासी संदीप पांचाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी स्कूटी नवीन अस्पताल की पार्किंग में खड़ी की थी। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटे तो स्कूटी मौके से गायब मिली। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद वाहन का कोई सुराग नहीं लग सका। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अस्पताल परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।
सिकंदराबाद: अस्पताल की पार्किंग से स्कूटी चोरी, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
RELATED ARTICLES



