Saturday, March 21, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरसिकंदराबाद: सड़क निर्माण का कार्य रुकने से फूटा गुस्सा, ग्रामीणों ने किया...

सिकंदराबाद: सड़क निर्माण का कार्य रुकने से फूटा गुस्सा, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव बड़ौदा में हो रहे इंटरलॉकिंग का कार्य रुकने से गांववासी भड़क उठे और नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने सड़क का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की।
आपको बता दें कि गांव बड़ौदा में हरिराम सिंह के मकान से रजवाहे तक ग्राम पंचायत द्वारा इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया जा रहा था, लेकिन बिना किसी ठोस कारण के काम बीच में रोक दिया गया। अधूरी सड़क के चलते लोगों को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। धरने पर बैठे ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी कि यदि जल्द ही निर्माण कार्य दोबारा शुरू नहीं हुआ, तो वे जिलाधिकारी कार्यालय पर बड़ा प्रदर्शन करेंगे।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments