बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना ककोड़ क्षेत्र में स्थित एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मामले में पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मंगलवार की रात करीब नौ बजे वह घेर में अकेली थी तभी गांव निवासी एक युवक घेर में आ गया और किशोरी का अकेले होने का फायदा उठाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। नाबालिग द्वारा शोर मचाने पर उसके भाई को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अकेला देख किशोरी के साथ की छेड़छाड़
0
83
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES



