बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): स्नातक प्रथम वर्ष के पहले सेमेस्टर की परीक्षाओं के फार्म रविवार तक भर चुके हैं। अब फॉर्म भरने के लिए दूसरा मौका नहीं मिलेगा। वहीं, 13 जनवरी से परीक्षाएं होंगी। इसके लिए कॉलेजों ने तैयारी तेज कर दी है। डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि स्नातक प्रथम वर्ष के पहले सेमेस्टर की परीक्षा का कार्यक्रम सीसीएसूय की ओर से कई दिन पहले जारी कर दिया गया है। इसको जानकारी प्रथम वर्ष के बीए, बीएससी और बीकॉम के छात्र-छात्राओं को पहुंचा दी गई। है। परीक्षा नियमानुसार कराई जाएगी और इसके लिए सीसीएसयू की ओर से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल होने के लिए सीसीएसयू की ओर से पहले परीक्षा फॉर्म भरने के लिए 23 दिसंबर तक का समय दिया था। इसके बाद फिर समय बढ़ा दिया गया था। पिछले दिनों वंचित रह गए छात्र-छात्राओं को एक और मौका देते हुए परीक्षा फार्म भरने के लिए चार जनवरी तक का समय दिया गया था। परीक्षा फॉर्म भरने का रविवार अंतिम दिन रहा और अब किसी भी तरह के परीक्षा फार्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
13 जनवरी से शुरू होंगी सेमेस्टर परीक्षाएं
RELATED ARTICLES



