बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के एक गांव के पास जंगल में कुएं में मिले किशोर के शव के मामले में नया मोड़ आया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पांच टीमों का गठन किया है जो किशोर के मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
आपको बता दें कि 17 वर्षीय किशोर अनमोल 29 मार्च को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया था जिसके बाद परिजनों ने किशोर की काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लग सका। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और मामले में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। मामले में पुलिस ने किशोर के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया और उसकी तलाश में जुट गई। गांव के पास ही जंगल में कुएं से गुरुवार की सुबह लापता किशोर 17 वर्षीय अनमोल का शव बरामद हुआ। किशोर का शव देख परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।
कुएं से मिले शव के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया पांच टीमों का गठन, जांच जारी
RELATED ARTICLES



