Sunday, March 15, 2026
HomeFeaturedNARSENA NEWS || नरसेना खबरमहिला का सिर कटा शव मिलने से मची सनसनी

महिला का सिर कटा शव मिलने से मची सनसनी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरसेना क्षेत्र के गांव घुंघरावली फरीदा रजवाहे की कच्ची पटरी के पास रविवार को एक सिर कटी महिला की लाश मिली। लाश देख ग्रामीण काफी घबरा गए। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, महिला के बाजू पर बबली लिखा हुआ था। लिखावट के आधार पर शव दुसरे स्टेट का होने की आशंका लग रही हैं। महिला का सिर कटा शव की खबर फैलते ही लोगों की भिड़ एकत्र होने लगी। अभी महिला की पहचान नहीं हो सकी हैं। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही हैं।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments