Friday, April 10, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR DEHAT NEWS || बुलंदशहर देहात खबरशाहरुख हत्याकांड: महिला समेत दो गिरफ्तार

शाहरुख हत्याकांड: महिला समेत दो गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर देहात कोतवाली पुलिस ने शाहरुख की हत्या में लिप्त महिला सहित दो आरोपियों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम अरमान उर्फ अदनान पुत्र आस मौहम्मद निवासी ग्राम दोहली की नई बस्ती थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर तथा कमरजहां पत्नी अंसार निवासी ग्राम मुरादपुर थाना डिबाई जनपद बुलन्दशहर (हालपता इन्द्रा कालोनी थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर) है जिसके कब्जे से पुलिस को आलाकत्ल ईंट बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
आपको बता दें कि आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि मृतक शाहरुख एक झोलाछाप डॉक्टर था जिसने शादान की भाभी को चैकअप के बहाने अपनी महिला मित्र कमरजहां के कमरे में ले जाकर गलत काम किया था जिसको कमरजहां ने देख लिया था तथा दोनो का वीडियो भी बना लिया था। मृतक शाहरुख ने कमरजहां से मारपीट कर वीडियो डिलीट करवा दिया था इस बात से क्षुब्ध होकर कमरजहां ने मृतक व शादान की भाभी की बात शादन से बता दी थी। बदनामी के डर से शादान ने अपनी भाभी को अपने भाई के पास साऊदी भेज दिया था एवं मृतक शाहरुख से बदला लेने की ठान ली थी। शादान ने अपने दोस्त अदनान व भूरे के साथ मिलकर शाहरुख के दोस्त की दादी के जनाजे में जाते समय मुर्गा फार्म के पास शाहरुख व कमरजहां का आमना सामना कराते हुए अपनी भाभी के सम्बन्धों के बारे में सत्य बात जाननी थी जहां पर उसने कमरजहां को भी बुलाया था जिस पर कमरजहां ने आने से मना कर दिया था। मुर्गी फार्म पर शादान ने शाहरुख को गोली मार दी तथा उसके दोस्तों ने शाहरुख के सिर में ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी उसके बाद वहां से फरार हो गये। 06 अप्रैल 2026 को थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत भईपुरा रोड पर मुर्गा फार्म के पास शाहरुख पुत्र साबिर निवासी रूकन सराय धारी थाना कोतवाली नगर जपनद बुलन्दशहर का शव मिला था जिसके सिर पर चोट के निशान थे। पुलिस द्वारा मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के भाई तालिब की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली देहात पर मुकदमा दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में शुक्रवार को थाना बुलंदशहर कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा घटना में संलिप्त महिला सहित दो आरोपियों को स्याना अड्डा व चीलघर तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया है। घटना से संबंधित अभियुक्त शादान पुत्र शाहिल निवासी ग्राम जुलेपुरा थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर द्वारा वाद संख्या 108/24 के वारण्ट में 08 अप्रैल 2026 को सरेंडर कर दिया है जो वर्तमान में जिला कारागार में निरुद्ध है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments