बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के पहासू में निकाली गई शौर्य तिरंगा यात्रा ने सामाजिक सौहार्द्र की एक मिसाल पेश की। इस यात्रा में हिन्दू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कंधे से कंधा मिलाकर हिस्सा लिया, और पूरे जोश व जुनून के साथ देशभक्ति का परचम लहराया। हजारों की संख्या में लोग तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे। भारत माता की जय और हिंदुस्तान ज़िंदाबाद के नारों से माहौल गुंजायमान हो उठा। जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया और एकता का संदेश दिया।
शौर्य तिरंगा यात्रा ने पेश की एकता की मिसाल, पहासू में उमड़ा जन सैलाब
RELATED ARTICLES