Sunday, March 22, 2026
HomeFeaturedSHIKARPUR NEWS || शिकारपुर खबरशिकारपुर: डंपर की टक्कर से सांड की मौत

शिकारपुर: डंपर की टक्कर से सांड की मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर क्षेत्र में शनिवार की देर रात एक दर्दनाक हादसे में मिट्टी से लदे डंपर की टक्कर से एक सांड की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा नगर के सीओ ऑफिस के सामने हुआ, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
आपको बता दें कि शनिवार की देर रात सीओ ऑफिस के पास मिट्टी से लदे डंपर ने सांड को टक्कर मार दी। टक्कर लगे ही सांड जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। इसके बाद सूचना मिलते ही स्थानीय गौ सेवक और पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंच गया। स्थानीय गौ सेवक शिवम शिकारपुरिया, कस्बा इंचार्ज कौशल गुप्ता सहित पुलिसकर्मी पवन, विशाल और प्रदीप कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक कार्रवाई की। गौ सेवकों ने मृत सांड को सड़क से हटवाकर सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार की व्यवस्था कराई, जिससे यातायात भी सुचारू रूप से चालू कराया जा सका।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments