Thursday, February 26, 2026
HomeFeaturedSHIKARPUR NEWS || शिकारपुर खबरशिकारपुर: आगामी त्योहारों को देखते हुए आयोजित हुई शांति समिति की बैठक

शिकारपुर: आगामी त्योहारों को देखते हुए आयोजित हुई शांति समिति की बैठक


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में आगामी रमजान और होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को थाना शिकारपुर परिसर में पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी शिकारपुर एवं क्षेत्राधिकारी शिकारपुर ने संयुक्त रूप से की। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं, व्यापारी प्रतिनिधियों व जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी से अपील की कि त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारा, प्रेम बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।
उपजिलाधिकारी ने कहा कि रमजान और होली दोनों ही पर्व आपसी मेलजोल का संदेश देते हैं। इन पर्वों को शांति और उल्लास के साथ मनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
क्षेत्राधिकारी ने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट या अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments