Thursday, March 12, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर की शिखा गौतम ने नहीं बल्कि हरियाणा की शिखा ने उत्तीर्ण...

बुलंदशहर की शिखा गौतम ने नहीं बल्कि हरियाणा की शिखा ने उत्तीर्ण की IAS परीक्षा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर क्षेत्र के भूड़ क्षेत्र स्थित अंबेडकर कॉलोनी की रहने वाली शिखा गौतम द्वारा आईएएस परीक्षा उत्तीर्ण करने का दावा झूठा निकला। दरअसल उन्होंने पीडीएफ में सिर्फ नाम शिखा देखा, रोल नंबर से उन्होंने जांच नहीं की जिसके बाद उन्हें गलतफहमी हुई। इसी बीच उनके IAS बनने की अफवाह क्षेत्र में फैल गई जबकि असल में हरियाणा के रोहतक की रहने वाली शिखा ने यह परीक्षा उत्तीर्ण की है। वह पहले से ही बीडीपीओ के पद पर कार्यरत हैं।
आपको बता दें कि हाल ही में यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन की परीक्षा के परिणाम सामने आए तो बुलंदशहर की रहने वाली शिखा गौतम ने पीडीएफ में देखकर बताया कि उन्होंने परीक्षा उत्तीर्ण की है जबकि असल में वह मेंस की परीक्षा भी पास नहीं कर पाई तो इंटरव्यू में उनका चयन कैसे होता? जबकि असल में रोहतक की शिखा ने यह परीक्षा उत्तीर्ण की है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments