Sunday, January 18, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरकार्तिक पूर्णिमा मेले पर शटल ट्रेन रूट बदला: अब बुलंदशहर नहीं, गढ़...

कार्तिक पूर्णिमा मेले पर शटल ट्रेन रूट बदला: अब बुलंदशहर नहीं, गढ़ से दिल्ली चलेगी ट्रेन


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में कार्तिक पूर्णिमा मेले के चलते दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को इस बार थोड़ी असुविधा झेलनी पड़ेगी। बुलंदशहर से रोजाना चलने वाली शटल ट्रेन का संचालन अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इसकी जगह अब ट्रेन गढ़ से दिल्ली के बीच संचालित होगी।
रेलवे स्टेशन अधीक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि हर वर्ष कार्तिक मेले के समय भारी भीड़ को देखते हुए यह रूट परिवर्तन किया जाता है। इसी क्रम में इस बार भी शटल ट्रेन बुलंदशहर की जगह गढ़ से चलेगी। मेले की अवधि खत्म होते ही ट्रेन संचालन पूर्व की तरह बहाल कर दिया जाएगा।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments