Thursday, March 12, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबर13 मार्च से स्मार्ट प्रीपेड मीटर की व्यवस्था लागू, खाते में बैलेंस...

13 मार्च से स्मार्ट प्रीपेड मीटर की व्यवस्था लागू, खाते में बैलेंस शून्य होने पर बंद होगी बिजली आपूर्ति


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में स्मार्ट प्रीपेड मीटर वाले उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी खबर हैं। यदि स्मार्ट प्रीपेड मीटर के खाते में बैलेंस शून्य है तो 13 मार्च से बिजली आपूर्ति स्वत: बंद हो जाएगी। इसलिए स्मार्ट प्रीपेड वाले उपभोक्ता समय-समय पर अपने खाते का रिचार्ज कराते रहे जिससे बिजली आपूर्ति बाधित न हो।
आपको बता दें कि ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता ने बताया कि 13 मार्च यानि कल से स्मार्ट प्रीपेड मीटर की व्यवस्था पूरी तरह लागू की जा रही हैें। ऐसे में स्मार्ट प्रीपेड वाले उपभोक्ता अपने मीटर का रिजार्ज रखे। यदि स्मार्ट प्रीपेड मीटर के खाते में बैलेंस शून्य हैं तो 13 मार्च से बिजली आपूर्ति स्वत: बंद हो जाएगी। बिजली उपभोक्ता यूपीपीसीएल, की वेबसाइट, मोबाइल ऐप, भीम, फोनपे, गूगल पे सहित अन्य डिजिटल माध्यमों से घर बैठे धनराशि जमा कर सकते हैं।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments