Friday, April 10, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरएसएसपी ने पुलिस लाइन की ली परेड की सलामी, महिला ट्रांजिट हॉस्टल...

एसएसपी ने पुलिस लाइन की ली परेड की सलामी, महिला ट्रांजिट हॉस्टल का किया निरीक्षण


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की पुलिस लाइन में शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने परेड की सलामी ली। परेड की सलामी के दौरान जवानों की कार्यकुशलता, अनुशासन और तैयारी का जायजा लिया। परेड में जवानों की सजगता और बेहतर प्रदर्शन की सराहना की गई। इसके बाद एसएसपी ने आदेश कक्ष में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने विचार विमर्श किया गया। मेरठ जोन बास्केटबॉल और हैंडबॉल प्रतियोगिता में विजेता रही बुलंदशहर पुलिस टीम के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। एसएसपी ने खिलाड़ियों को प्रशस्ति देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि खेल न केवल शारीरिक क्षमता बढ़ाते हैं, बल्कि टीम भावना और अनुशासन भी सिखाते हैं। कार्यक्रम के अंत में एसएसपी ने पुलिस लाइन परिसर में निर्माणाधीन महिला अस्थायी निवास स्थान (Women Transit Hostel) का निरीक्षण किया।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments