Sunday, September 28, 2025
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर से चलेंगी अत्याधुनिक ई-बसें, चार्जिंग स्टेशन शुरू

बुलंदशहर से चलेंगी अत्याधुनिक ई-बसें, चार्जिंग स्टेशन शुरू


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम अब जल्द ही दिल्ली-आगरा रूट समेत कई प्रमुख मार्गों पर अत्याधुनिक एसी इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू करने जा रहा है। इसके लिए गाजियाबाद परिक्षेत्र में सिर्फ बुलंदशहर में चार्जिंग स्टेशन बनाया गया है, जिसका संचालन गुरुवार शाम से शुरू हो गया।
साहिबाबाद डिपो से गुरुवार को एक ई-बस बुलंदशहर डिपो की वर्कशॉप पर भेजी गई, जहां तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। इस दौरान गाजियाबाद परिक्षेत्र के 20 चालक आधुनिक तकनीक वाली बसों को चलाने का प्रशिक्षण ले रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि प्रशिक्षण पूरा होते ही ई-बसें यात्रियों की सेवा में उतार दी जाएंगी। इन बसों में यात्रियों को एसी समेत अन्य आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। फिलहाल बुलंदशहर डिपो से दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर, आगरा, बदायूं, हल्द्वानी और हरिद्वार समेत विभिन्न मार्गों पर 110 बसों का संचालन हो रहा है। लंबी दूरी के मार्गों पर अधिकतर बसें कौशांबी डिपो से संचालित की जाती हैं। अब साहिबाबाद डिपो से भी ई-बसों का संचालन शुरू होने जा रहा है। बुलंदशहर एआरएम परमानंद ने बताया कि बुलंदशहर में एकमात्र चार्जिंग स्टेशन होने के कारण साहिबाबाद से 20 चालकों को यह बस का प्रशिक्षण देने के लिए भेजा गया। शनिवार शाम तक प्रशिक्षण चला। इसके बाद इसका संचालन शुरू होने की संभावना है जो दिल्ली-आगरा रोड पर बुलंदशहर होते हुए संचालित किया जाएगा।




RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments