बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नीतू शर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्गों एवं राज्य राजमार्गों पर सघन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई, जिससे यातायात को सुचारू बनाए रखने के साथ हादसों पर अंकुश लगाया जा सके। प्रवर्तन टीम ने नो पार्किंग, बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट, मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन चलाने, रॉन्ग साइड ड्राइविंग और ओवरलोडिंग जैसे गंभीर उल्लंघनों पर कार्रवाई करते हुए कुल 16 वाहनों के चालान/बंद की कार्रवाई की। इस कार्रवाई से नियम तोड़ने वालों में हड़कंप मच गया।
इसी क्रम में जनपद के प्रमुख मार्गों पर आम जनमानस को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग के नियम समझाए गए और पेंपलेट वितरित कर हेलमेट, सीटबेल्ट, निर्धारित गति और सही लेन के पालन का संदेश दिया गया। एआरटीओ प्रवर्तन नीतू शर्मा ने अपील की कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर न केवल अपनी बल्कि दूसरों की जान भी सुरक्षित रखें। अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सड़क सुरक्षा माह के तहत एआरटीओ प्रवर्तन का सख्त अभियान, 16 वाहनों पर कार्रवाई
RELATED ARTICLES



