Sunday, February 15, 2026
HomeFeaturedJAHANGIRABAD NEWS || जहांगीराबाद खबरप्रधानाचार्या के आवास में मिली छात्रा की लाश

प्रधानाचार्या के आवास में मिली छात्रा की लाश


बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र स्थित जनता पालीटेक्निक में शनिवार को 18 वर्षीय छात्रा अंजली का शव प्रधानाचार्या के आवास के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। लटका शव देख लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि मृतका अंजली डिबाई क्षेत्र के गांव इशनपुर की निवासी बताई जा रही है और पालीटेक्निक में प्रथम वर्ष की छात्रा थी। शनिवार को वह अपने कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकी हुई पाई गई। घटना की जानकारी मिलते ही कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर जहांगीराबाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे को सील कर जांच शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। परिजनों को सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रो-रोकर परिजनों का बुरा हाल है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments