Thursday, March 5, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरस्टंटबाजों का 31 हजार रूपए का काटा चालान

स्टंटबाजों का 31 हजार रूपए का काटा चालान


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र में कार सवारों द्वारा खिड़कियों पर लटक कर स्टंट करते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसके बाद यातायात पुलिस द्वारा वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए एमवी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर उक्त कारों का 31 हजार रूपए का चालान किया है।
आपको बता दें कि रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही थी। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवक कार की खिड़कियों पर लटक कर स्टंट कर रहे हैं। स्टंट कर रहे यह युवक अपने साथ-साथ औरों की जान को भी जोखिम में डाल रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही यातायात पुलिस ने गाड़ी का 31 हजार रूपए का चालान किया है। पुलिस ने जनपदवासियों से अपील की है कि यातायात नियमों के अनुरूप ही अपने वाहन का प्रयोग करें तथा अपनी व अन्य किसी की जान को जोखिम में न डालें, यदि किसी वाहन चालक द्वारा यातायात नियमों का पालन नहीं किया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई अमल में लायी जाएगी।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments