बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के जल जीवन मिशन परियोजना के कार्यालय पर मौजूद कर्मचारियों पर उप-ठेकेदार द्वारा पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने के प्रयास का मामला सामने आया हैं। कर्मचारियों ने जब उप-ठेकेदार को पकड़ने की कोशिश की तो वह गाली-गलौच व धमकी देता हुआ मौेके से भाग निकला। पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी हैं।
आपको बता दें कि सदर तहसील के सामने स्थित नीलकंठ रेजिडेंसी में मेसर्स विलेसपन इंटरप्राइजेज लिमिटेड का कार्यालय हैं। यह जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने का काम देख रही हैं। 24 मार्च की शाम करीब छह बजे उप-ठेकेदार नवाबुद्दीन दो बोतलों में पेट्रोल भरकर दफ्तर पहुंचा और वहां मौजूद कर्मचारियों पर पेट्रोल छिड़क दिया। इसके बाद जैसे ही आरोपी उप-ठेकेदार नवाबुद्दीन माचिस निकालने लगा तो कर्मचारियों ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी नवाबुद्दीन गाली-गलौच व धमकी देता हुआ फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। नगर कोतवाल ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। आरोपी की तलाश की जा रही हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
उप-ठेकेदार ने कर्मचारियों पर पेट्रोल छिड़ककर की जिंदा जलाने की कोशिश, मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES



