Friday, February 13, 2026
HomeFeaturedSHIKARPUR NEWS || शिकारपुर खबरनवनिर्मित मकान से सबमर्सिबल चोरी

नवनिर्मित मकान से सबमर्सिबल चोरी


बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर रात श्यामलाल सरस्वती महाविद्यालय के सामने स्थित एक नवनिर्मित मकान को चोरों ने अपना निशाना बना लिया। अज्ञात चोर मकान में लगी सबमर्सिबल को उखाड़कर ले गए, साथ ही मोटर का स्टार्टर और केबिल भी चोरी कर ली।
जानकारी के अनुसार, गांव असरौली निवासी किरनपाल सिंह का यह निर्माणाधीन मकान है। सुबह जब चोरी की जानकारी हुई तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी चंदगीराम ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments