बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर क्षेत्र में नवरात्र मेले के दौरान अस्थायी जूस स्टॉल को सामुदायिक शौचालय के बरामदे में रखने का मामला सामने आया था जिसके बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया और शनिवार को मामले में निरोधात्मक कार्रवाई की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मूलचंद पुत्र प्रेमसुख निवासी अगवाल द्वारा मेले में रोड किनारे निर्धारित स्थान पर अस्थायी जूस स्टॉल लगाया गया था। गुरुवार की रात करीब आठ बजे अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से स्टॉल को बचाने के लिए स्टॉल संचालक ने अपना अस्थायी स्टॉल पास स्थित सामुदायिक शौचालय के बरामदे में रख दिया। बताया गया कि उस समय वह वहां जूस की बिक्री नहीं कर रहा था, केवल बारिश से सामान बचाने के लिए स्टॉल रखा गया था।मामले की जानकारी मिलने पर संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्टॉल को सामुदायिक शौचालय के बरामदे से हटवा दिया गया। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए स्टॉल संचालक मूलचंद के विरुद्ध आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई भी की गई है।
बारिश से बचाने के लिए गन्ने के स्टॉल को शौचालय के बरामदे में रखा, हुई निरोधात्मक कार्रवाई
RELATED ARTICLES



