Monday, March 16, 2026
HomeFeaturedSAYANA NEWS || स्याना खबरस्याना: निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से महिला की मौत व दो...

स्याना: निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से महिला की मौत व दो लोग घायल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना कोतवाली क्षेत्र के गांव चांदपुर में सोमवार को एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई तथा अन्य दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने मलबे को हटाकर घायल दोनों युवकों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आपको बता दें कि गांव चांदपुर में सोमवार को एक निर्माणाधीन मकान की दीवार अचानक गिर गयी। इस दौरान एक महिला व दो लोग मलबे के नीचे दब गए। शोर की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबे को हटाकर ग्रामीणों ने महिला व दोनो लोगों को बाहर निकाला। महिला की मौेके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दोनों घायलो को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments