बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र के गांव वैरा फिरोजपुर में बुधवार को अचानक मौसम ने करवट ली। अत्यधिक बारिश से लोग काफी परेशान है। वहीं किसानों की फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है।
आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से तापमान में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इन दोनों एक बार फिर ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालात यह है कि स्याना के वैरा फिरोजपुर में तो बुधवार को बारिश हो गई जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लगातार हो रही बारिश ने किसानों की चिताओं को बढ़ा दिया है।
स्याना: लगातार हो रही बारिश से किसानों की बढ़ी चिंताएं
RELATED ARTICLES



