बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की स्याना नगर पालिका सभागार में शुक्रवार को आयोजित बोर्ड बैठक में नगर के विकास कार्यों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल ने की, जबकि संचालन नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सेवाराम राजभर ने किया।
बैठक में नगर के विभिन्न वार्डों से जुड़े विकास कार्यों, मूलभूत सुविधाओं और जनसमस्याओं पर चर्चा की गई। सदस्यों ने सड़क, सफाई व्यवस्था, नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट और अन्य आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव भी रखे।
नगरपालिका अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल ने कहा कि नगर के समग्र विकास के लिए सभी सदस्यों के सुझावों को प्राथमिकता के आधार पर अमल में लाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में तेजी लाई जाए और जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने भी नगर की समस्याओं को रखते हुए जल्द समाधान की मांग की।
अधिशासी अधिकारी सेवाराम राजभर ने आश्वासन दिया कि सभी प्रस्तावों और सुझावों पर गंभीरता से कार्य किया जाएगा। बोर्ड बैठक में नगर पालिका के सदस्य व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे और नगर के विकास को लेकर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व स्याना मंडल मीडिया प्रभारी गौरव त्यागी स्याना की ओर से होली एवं ईद की दिली मुबारकबाद




