स्यानाः अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से होमगार्ड की मौत
बुलंदशहर डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के स्याना के बीबी नगर में बुधवार की सुबह एक दुखद घटना सामने आई है जहां बुलंदशहर बीबी नगर थाने पर तैनात 45 वर्षीय होमगार्ड हरवीर सिंह की एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना सुबह करीब 10:30 बजे की है जब हरवीर सिंह अपनी बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया गया है कि बुधवार की सुबह होमगार्ड हरवीर सिंह अपनी बाइक से बीबीनगर थाने जा रहे थे जहां हापुड़ मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही बीबी नगर थाना प्रभारी संजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि हरवीर सिंह बेनीपुर गांव के रहने वाले है जैसे ही घटना की जानकारी हरवीर सिंह के परिजनों को मिली तो उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया है। पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी कैमरा की मदद से अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि जल्दी ही अज्ञात वाहन व चालक की पहचान कर ली जाएगी।
स्यानाः अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से होमगार्ड की मौत
RELATED ARTICLES