Monday, February 23, 2026
HomeFeaturedJAHANGIRABAD NEWS || जहांगीराबाद खबरअनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में एक स्कॉर्पियों गाड़ी सोमवार की सुबह अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। स्थानीय लोगों ने कार सवारों को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने एक ही हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
आपको बता दें कि जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में रौंदा और शिवाली गांव के बीच एक स्कॉर्पियों गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे के समय कार में पांच लोग सवार थे और वह संभल से एक शागी समारोह से लौट रहे थे। स्थानीय लोगों ने पांचों घायलों को कार से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। घायलों में एक की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments