Sunday, January 18, 2026
HomeFeaturedSAYANA NEWS || स्याना खबरस्याना: अतिक्रमण पर नगर पालिका की बड़ी कार्रवाई, 53 हजार रूपए का...

स्याना: अतिक्रमण पर नगर पालिका की बड़ी कार्रवाई, 53 हजार रूपए का वसूला जुर्माना


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना कोतवाली क्षेत्र में नगरपालिका अधिशासी अधिकारी सेवाराम राजभर और कोतवाली यज्ञदत्त शर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया गया। अतिक्रमण हटाओं कार्यवाही के दौरान दुकानदारों से कुल 53 हजार रूपए का जुर्माना वसूला गया।
आपको बता दें कि अभियान शुरू होने से पहले ही सभी दुकानदारों और मकान मालिकों को नोटिस जारी कर साफ चेतावनी दे दी गई थी कि वे अपने प्रतिष्ठानों के बाहर किए गए स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण को स्वयं हटा दें, अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें। चेतावनी के बावजूद कई लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया, जिसके बाद शुक्रवार को नगर पालिका की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सड़कों पर फैले ठेले, बढ़ाए गए शेड, पक्के चबूतरे और दुकानों के आगे रखे सामान को हटाया गया। कई स्थानों पर जेसीबी भी चलाई गई। इसके साथ ही 53 हजार रूपए का जुर्माना भी वसूला गया। नगर पालिका अधिकारी सेवाराम राजभर ने कहा कि शहर को जाम और अव्यवस्था से मुक्त कराना प्राथमिकता है। अवैध अतिक्रमण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभियान लगातार जारी रहेगा।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments