Sunday, February 8, 2026
HomeFeaturedSAYANA NEWS || स्याना खबरस्याना: पुलिसकर्मी ने शराबी युवक को पीटा, वीडियो वायरल

स्याना: पुलिसकर्मी ने शराबी युवक को पीटा, वीडियो वायरल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना क्षेत्र के बुगरासी चौराहे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पुलिसकर्मी एक युवक को पीटता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद से लोगों ने तरह-तरह के सवाल खड़े किए हैं।
आपको बता दें कि कोतवाली प्रभारी ने बताया कि वीडियो में दिखाई दे रहा वर्दीधारी व्यक्ति पीआरडी जवान है जिसकी वर्तमान में यातायात ड्यूटी चल रही है। जानकारी के अनुसार, 29 जनवरी 2026 को पीआरडी जवान की ड्यूटी कस्बा स्याना के बुगरासी चौराहे पर लगी थी। ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने पीआरडी जवान के साथ दुर्व्यवहार करते हुए गाली-गलौच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पीआरडी जवान और शराबी व्यक्ति के बीच मारपीट हो गई जिसका वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वायरल वीडियो की जांच क्षेत्राधिकारी स्याना को सौंप दी गई है। जांच पूरी होने के बाद पीआरडी विभाग के संबंधित अधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments