बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना कोतवाली क्षेत्र के गांव चिंगरावठी स्थित चामुंडा देवी मंदिर में बीती रविवार की रात को अज्ञात चोर मंदिर में लगी चांदी को चोरी कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जयाजा लिया। ग्रामीणों ने मामले में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने अब मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि गांव चिंगरावठी स्थित चामुंडा देवी मंदिर को बीती रविवार रात चोरों ने अपना निशाना बना लिया और मंदिर में लगी चांदी को अज्ञात चोर चोरी कर फरार हो गए। सुबह जब श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। घटना की सूचना मिलते ही मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई और ग्रामीणों में रोष देखने को मिला। सूचना पर कोतवाली स्याना पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा और संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई। पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही चोरों को पकड़कर चोरी का खुलासा किया जाएगा।
स्याना: चामुंडा देवी मंदिर में लगी चांदी चोरी, मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES



