Thursday, February 19, 2026
HomeFeaturedSAYANA NEWS || स्याना खबरस्याना: दो गुमशुदा बच्चों को बरामद कर मां को सौंपा

स्याना: दो गुमशुदा बच्चों को बरामद कर मां को सौंपा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना कोतवाली क्षेत्र में आयोजित निवास कार्यक्रम के दौरान दो मासूम बच्चे अचानक लापता हो गए। बच्चों के गायब होने की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया और मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्याना कोतवाली पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस टीम ने तत्काल क्षेत्र में सघन तलाश अभियान शुरू किया। माइक से अनाउंसमेंट कराई गई और आसपास के इलाकों में तलाश की गई। पुलिस की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई के चलते कुछ ही समय में दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया गया।
इसके बाद पुलिस ने बच्चों को उनकी मां के सुपुर्द कर दिया। बच्चों को सुरक्षित देखकर मां की आंखों में खुशी के आंसू आ गए। मां ने पुलिस टीम का आभार जताते हुए कहा कि यदि पुलिस तत्परता न दिखाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। मौके पर मौजूद लोगों ने भी पुलिस की सराहना की और कहा कि स्याना पुलिस की सक्रियता ने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया। बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लौटते ही माहौल भावुक हो गया।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments